रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:कर्ण और आरुषि को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का खिताब – Karn And Arushi Awarded The Title Of Best Student
चंबा

Chamba News:कर्ण और आरुषि को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का खिताब – Karn And Arushi Awarded The Title Of Best Student

November 25, 2026


Karn and Arushi awarded the title of Best Student

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुम्हारका के सालाना समारोह में सांस्क़ृतिक प्रस्तुति

सुल्तानपुर (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुम्हारका में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी नृत्य, योग, पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी नृत्य, गरबा और सिरमौरी नाटी की शानदार प्रस्तुतियां दीं। ग्राम पंचायत उटीप के प्रधान योगेश शर्मा समारोह में मुख्यातिथि मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत कुम्हारका के प्रधान अनिल कुमार और बीडीसी सदस्य पवन कुमार बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। साथ ही जीवन में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य समर्पण को आवश्यक बताया।

स्कूल प्रभारी राजेश कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कर्ण को सर्वश्रेष्ठ छात्र और आरुषि को सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया। मुख्यातिथि योगेश शर्मा ने स्कूल को 5100 रुपये दिए। उन्होंने स्टेज बनवाने का आश्वासन भी दिया। बीडीसी सदस्य पवन कुमार ने विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए और नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की अगले पांच वर्षों की फीस भरने का भरोसा दिया। विशेष अतिथि अनिल कुमार ने भी स्कूल को 5100 रुपये भेंट किए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X