रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:लखविंदर सिंह हैप्पी मलाकपुर बने भाकियू एकता उगराहां के जिला प्रधान – Lakhwinder Singh Happy Malakpur Becomes The District President Of Bku Ekta Ugrahan

November 25, 2026


27 गांवों के किसानों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी गठित

लालड़ू। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला मोहाली और ब्लॉक डेराबस्सी की नई कार्यकारिणी गठित की है। गांव जौला कलां में प्रदेश नेता जगतार सिंह कालाझाड़ और अमरीक सिंह घडूआं की अगुवाई में हुई बैठक में 27 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

लखविंदर सिंह हैप्पी मलाकपुर को जिला प्रधान, जसवंत सिंह कुरली और ज्वाला सिंह खेड़ी जट्टां को वरिष्ठ उपप्रधान तथा जगदीश सिंह हसनपुर और बलदेव सिंह रुड़की को उपप्रधान चुना गया। करनैल सिंह जौला को महासचिव और हरजीत सिंह बड़ाना को खजांची बनाया गया।

ब्लॉक डेराबस्सी का प्रधान लखविंदर सिंह लखी साधांपुर को नियुक्त किया गया। अमनप्रीत सिंह हंडेसरा को वरिष्ठ उपप्रधान और गुरमुख सिंह रुड़की व दलजीत सिंह धर्मगढ़ को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने और संगठन की जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X