रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ललितपुर:नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, फसल हुई जलमग्न; किसानों का सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप – Water Floods Farmers’ Fields Following Canal Breach
ललितपुर

ललितपुर:नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, फसल हुई जलमग्न; किसानों का सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप – Water Floods Farmers’ Fields Following Canal Breach

November 25, 2026


Water floods farmers' fields following canal breach

खेत में भरा नहर का पानी

विस्तार

राजघाट बांध से निकली कड़ेसरा खुर्द माइनर नहर के टूटने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। इस संबंध में किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बढ़ाने का आरोप लगाया है। बुधवार को तड़के अचानक ग्राम करेगा के पास नहर के टूटने से गांव के कई किसानों के खेतों में पानी भरने से उनके फैसले जलमग्न हो गई। 

इस संबंध में किसानों ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए बताया है कि नहर सफाई के दौरान उन्होंने ठीक तरीके से सफाई न होने की बात ठेकेदारों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के सामने रखी थी, लेकिन किसानों की बातों पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। बुधवार को सुबह नहर के टूटने की सूचना पर जब वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि उनके खेतों में बुरी तरह फासले जलमग्न हो गई। किसानों ने इस संबंध में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई और फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X