राजस्थान जेजेएम घोटाला:पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, सात महीने से थे जेल में – Supreme Court Grants Bail To Former Ias Subodh Agarwal

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल
November 25, 2026

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल
राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (जेजेएम) टेंडर घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील स्वीकार करते हुए जमानत मंजूर कर दी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने यह फैसला सुनाया। सुबोध अग्रवाल करीब सात महीने से न्यायिक हिरासत में थे। उन पर जल जीवन मिशन के तहत करीब 979.45 करोड़ रुपये के टेंडर में कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोप हैं।
मुकुल रोहतगी ने की सुबोध अग्रवाल की पैरवी
सुबोध अग्रवाल की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने पक्ष रखा। वहीं, राजस्थान सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एसडी संजय और अतिरिक्त महाधिवक्ता संस्कृति पाठक अदालत में पेश हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 16 नवंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब अदालत ने उनकी अपील मंजूर करते हुए जमानत दे दी है।
9 अप्रैल को एसीबी ने किया था गिरफ्तार
सुबोध अग्रवाल जलदाय विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) और विभाग की वित्त समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। जल जीवन मिशन के तहत हुए करीब 979.45 करोड़ रुपये के टेंडर में कथित अनियमितताओं के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उन्हें 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 15 अप्रैल से वह न्यायिक हिरासत में थे।
राजस्थान हाईकोर्ट से खारिज हो गई थी जमानत याचिका
सुबोध अग्रवाल ने जमानत के लिए राजस्थान हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन 13 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की। शीर्ष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 16 नवंबर को फैसला सुरक्षित रखा था। अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें इस मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है।
November 29, 2026
जयपुर के खोले के हनुमान जी मंदिर में 66वें अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दो लाख श्रद्धालुओं के लिए 70 टन महाप्रसाद तैयार होगा। इसके लिए 61 विशाल भट्टियां, 22 चूल्हे और कढ़ी पहुंचाने की विशेष पाइपलाइन बनाई गई है।
November 28, 2026
राजस्थान आवासन मंडल में तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से 70 लाख रुपये कीमत के भूखंड का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने इस मामले में आवासन मंडल के तीन संविदा कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने कमीशन के लालच में भूखंड मालिक के फर्जी हस्ताक्षर […]
November 28, 2026
राजस्थान हाईकोर्ट की पांच न्यायाधीशों की पूर्णपीठ ने एक महत्वपूर्ण कानूनी फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी संगठन या संघर्ष समिति का अपंजीकृत होना मात्र उसकी रिट याचिका खारिज करने का आधार नहीं हो सकता। अदालत ने कहा कि याचिका पर विचार करते समय यह देखना जरूरी है कि संगठन किसके अधिकारों के संरक्षण […]
