रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अजमेर जिला प्रमुख चुनाव:भाजपा की पूजा भंसाली जीतीं, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका – Bjp’s Pooja Bhansali Wins Ajmer Zila Pramukh Election With 21 Votes
अजमेर

अजमेर जिला प्रमुख चुनाव:भाजपा की पूजा भंसाली जीतीं, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका – Bjp’s Pooja Bhansali Wins Ajmer Zila Pramukh Election With 21 Votes

November 25, 2026


BJP's Pooja Bhansali wins Ajmer Zila Pramukh election with 21 votes

अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की पूजा भंसाली विजयी

विस्तार

अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने कांग्रेस प्रत्याशी दशरथ कंवर को हराया। इस चुनाव परिणाम ने जिले की राजनीति में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

यह चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली को 21 मत मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दशरथ कंवर को 11 मतों से संतोष करना पड़ा। एक मत नोटा के पक्ष में गया। परिणाम सामने आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस को अपने समर्थित सदस्यों के मतों में सेंध लगने से झटका लगा। बुधवार सुबह करीब 10 बजे दोनों प्रत्याशियों ने जिला परिषद में नामांकन दाखिल किया था। जिला प्रमुख का पद महिला के लिए आरक्षित था। इसी कारण दोनों दलों ने महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था।

राजनीतिक समीकरण और क्रॉस वोटिंग

चुनाव परिणाम ने राजनीतिक समीकरणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला परिषद की कुल 33 सीटों में भाजपा ने 19 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 12 और आरएलपी ने 2 सीटें हासिल की थीं। कांग्रेस को अपने 12 सदस्यों के साथ एक आरएलपी सदस्य का समर्थन मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, उसके प्रत्याशी को केवल 11 मत ही मिले। दूसरी ओर, भाजपा के 19 सदस्यों और एक आरएलपी सदस्य के समर्थन के बावजूद पूजा भंसाली को 21 मत प्राप्त हुए। ऐसे में चुनाव परिणाम कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग की ओर इशारा कर रहा है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान पंचायती राज चुनाव: भाजपा में सियासी हलचल, सरकार-संगठन में खींचतान

सुरक्षा व्यवस्था

जिला परिषद परिसर के बाहर चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल को तैनात किया गया था। व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के मार्गों पर यातायात को मोड़ा गया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X