रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:समोह में बारूद गोदाम खोलने का विरोध, डीसी को भेजा ज्ञापन – Opposition To Opening A Gunpowder Warehouse In Samoh; Memorandum Submitted To The Dc

November 25, 2026


रिहायशी क्षेत्र में गोदाम बनाने की योजना पर जताई आपत्ति, ग्रामीणों ने अनुमति नहीं देने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। झंडूता उपमंडल की समोह पंचायत में प्रस्तावित गन पाउडर (बारूद) स्टोरेज गोदाम को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने रिहायशी क्षेत्र में गोदाम खोलने की अनुमति नहीं देने की मांग करते हुए उपायुक्त बिलासपुर को एसडीएम झंडूता के माध्यम से हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि घुमारवीं के एक व्यक्ति की ओर से समोह पंचायत में बारूद स्टोरेज गोदाम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिस स्थान पर गोदाम प्रस्तावित है, उसके आसपास लोगों के घर और कृषि भूमि है। यहां से एक सार्वजनिक रास्ता भी गुजरता है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण होने से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसलिए स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए इस स्थान पर गोदाम खोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि इससे पहले बद्दाघाट और घुमारवीं क्षेत्र के लोगों ने भी प्रस्तावित बारूद गोदाम को लेकर आपत्ति जताई थी। इन क्षेत्रों के लोगों ने एसडीएम घुमारवीं और डीएसपी घुमारवीं के माध्यम से जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजा था। समोह पंचायत के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित स्थल पर गोदाम खोलने की अनुमति न दी जाए और उनकी आपत्तियों पर उचित कार्रवाई की जाए। ज्ञापन पर आशा देवी, अमी चंद, शीला देवी, अमीता देवी, कमला देवी, प्रेम लाल, निर्मला देवी, राम लाल, अनीता देवी, नीलम कुमारी, विशाखा देवी, उर्मिला देवी, ज्ञान चंद, लक्ष्मी देवी, चंपा देवी, विद्या देवी और बुद्धि सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X