Panchkula News:रायपुररानी अनाज मंडी के नजदीक मक्की की बोरियों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला – A Truck Loaded With Sacks Of Maize Overturned Near The Raipurrani Grain Market; A Major Accident Was Averted
रायपुररानी। रायपुररानी अनाज मंडी के नजदीक मक्की की बोरियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार ट्रक अंबाला कैंट से मक्की की बोरियां भरकर फिरोजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रायपुररानी अनाज मंडी के नजदीक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर मक्की की बोरियां बिखर गईं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में ट्रक को नुकसान पहुंचा, जबकि चालक सुरक्षित रहा।
