रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:एमटीबी चैलेंज के साइकिलिस्टों और अधिकारियों को दिलाई मतदाता शपथ – Cyclists And Officials Of The Mtb Challenge Administered The Voter’s Pledge

November 25, 2026


रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जीएमवीएन सभागार में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज 2026 में प्रतिभाग कर रहे साइकिलिस्टों, जिला स्तरीय अधिकारियों और उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से प्रयोग करने और दूसरों को भी मतदान के लिए जागरूक करने की अपील की। शपथ के दौरान उपस्थित लोगों ने धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा और किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान मतदाता जागरूकता बैनर पर हस्ताक्षर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X