रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered Against Tractor Driver

November 25, 2026


मिलक खानम। मिलक खानम थाना क्षेत्र में आठ दिन पहले मुस्तफाबाद खुर्द गांव के चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने अब घायल के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी रविंदर गौतम 18 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से घर लौट रहा था। मुस्तफाबाद खुर्द चौराहे के पास एक लाल रंग के अर्जुन ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रविंदर के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और दाएं पैर की हड्डी टूट गई। उसे सीएचसी स्वार से काशीपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X