Mau News:मेगा निशुल्क शिविर में 264 अधिवक्ता लाभान्वित – 264 Advocates Benefited At The Mega Free Camp
मऊ। शारदा नारायण हास्पिटल एवं बार एसोसिएशन की संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पुस्तकालय में आयोजित निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में 264 अधिवक्ताओं का परीक्षण किया गया। इस दौरान मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह द्वारा जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान निदेशक डॉ संजय सिंह ने कहा कि विद्वान अधिवक्ताओं की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हास्पिटल सर्वदा प्रतिबद्व है और आगे भी रहेगा। फाइब्रो स्कैन, बीएमडी, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, कैल्शियम, चेस्ट, एचवीवनसी, पीएफटी, बीपी, शुगर, नेत्र सहित अनेक जांच किया गया है जो बाजार में बारह-पंद्रह हजार की मंहगी जांच है। अधिवक्ताओं हितों के लिए हम सदैव खड़ा रहेंगे।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष शमसुल हसन ने डॉ संजय सिंह, डॉ सुजीत सिंह, डॉ मलिक अताउर रहमान, डॉ मालविका राय तथा डॉ नवीन श्रीवास्तव का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित करते हुए आभार ज्ञापन किया। संचालन पुरुषार्थ सिंह ने किया। इस अवसर पर बार महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव, उपाध्यक्ष गौरव पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, मदन गौतम, दिलीप सिंह, हुकुमचंद ने तत्परता से प्रतिभाग किया।
