रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:फकाना गांव के पास नहर की पटरी पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत – Leopard Spotted On Canal Bank Near Phakana Village; Panic Among Villagers
बुलंदशहर

Bulandshahar News:फकाना गांव के पास नहर की पटरी पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत – Leopard Spotted On Canal Bank Near Phakana Village; Panic Among Villagers

November 25, 2026


Leopard spotted on canal bank near Phakana village; panic among villagers

सिकंदराबाद देहात क्षेत्र के फकाना गांव की पटरी किनारे  देखा गया तेंदुआ। स्रोत: वायरल वीडियो का 

सिकंदराबाद देहात। फकाना गांव के पास नहर की पटरी पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया है। एक राहगीर ने इसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेंदुआ देखे जाने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। ग्रामीण खेतों और जंगल में जाने से कतरा रहे हैं। ऋषभ गौतम ने यह तेंदुआ नहर पटरी पर देखा था। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू की। ग्राम प्रधान सुनील, सोनू ठाकुर और गोपाल ठाकुर ने ग्रामीणों में भय बताया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इंस्पेक्टर दीपक ने कहा कि टीम गश्त कर रही है, पर अभी तक तेंदुआ नहीं दिखा है। ग्रामीणों को सूचना के लिए संपर्क नंबर भी दिए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X