Bijnor News:बिजली का खंभा टूटने से 12 घंटे ठप रही सात गांवों की बिजली – Power Supply To Seven Villages Remained Disrupted For 12 Hours After An Electricity Pole Broke
नींदड़ू। मंगलवार की रात सवेरे के समय ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बिजली की एलटी लाइन का खंभा टूटने से 12 घंटे से अधिक समय तक बखशनपुर फीडर के सात गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत उप संस्थान नींदड़ू के बखशनपुर फीडर के जरिये मोहम्मद अलीपुर मुक्टा, शेखपुरा पित्था, दौलतपुर सुक्खा, बखशनपुर, शेरपुर कलिया और हरियाणा सात गांवों का बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बुधवार की सवेरे ग्रामीणों ने बिजली घर को सूचित करते हुए बताया कि मंगलवार की रात में सवेरे के समय हरियाणा गांव के करीब सड़क से गुजरने वाले किसी ट्रैक्टर-ट्राली ने सड़क के किनारे खड़े बिजली के एलटी लाइन के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे एबीसी कंडक्टर पोल टूट गया और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली घर के एसएसओ हरपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा के पास किसी वाहन ने बिजली का खंभा तोड़ दिया था, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार को अपराह्न करीब छह बजे विभाग की ओर से दूसरा खंभा लगाने के बाद लाइन चालू की गई। दूसरी ओर 12 घंटे के बाद आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
