Balrampur News:बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल – Youth Killed, Three Injured In Collision Between Motorcycles

पुजारी चौहान ।-फाइल फोटो
November 25, 2026

पुजारी चौहान ।-फाइल फोटो
रेहराबाजार। मनकापुर-रेहराबाजार मार्ग पर इटवा बनघुसरा जंगल के पास पेट्रोल पंप के नजदीक मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रेहराबाजार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के बौरिहा निवासी पुजारी चौहान (26) अपने गांव के कंथू के साथ बाइक से रेहराबाजार क्षेत्र के बैरिया सुर्जनपुर गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रिधौरा निवासी अरविंद सिंह (55) और आदर्श सिंह (25) सवार थे।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि हादसे में पुजारी चौहान की मौत हो गई। अरविंद और आदर्श को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कंथू को भी चोटें आई हैं। सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अरविंद ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पुजारी बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे।
दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
रेहराबाजार। छह साल का रामजी और तीन साल की मोहिनी अभी ठीक से दुनिया को समझ भी नहीं पाए हैं। उनके लिए पिता पुजारी चौहान ही सुरक्षा, दुलार और खुशियों का संसार थे। मंगलवार देर रात हुए हादसे ने इस संसार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। अब दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी बसंता के सामने दो छोटे बच्चों की परवरिश की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। पुजारी चौहान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा है।
November 28, 2026
बलरामपुर। पति की मौत के बाद दो साल तक जरूरी कागजात के लिए भटकती रही महिला को जब दस्तावेज मिले तो सरकारी योजना का लाभ पाने की मियाद ही बीत चुकी थी। आवेदन किया तो 180 दिन की समय-सीमा का हवाला देकर उसे निरस्त कर दिया गया। पति को खोने के बाद परिवार संभालने की […]
November 28, 2026
बलरामपुर। बहराइच रोड पर शनिवार सुबह हादसे में कार सवार पति व सास की मौत के बाद अस्पताल पहुंची नेहा की चीखें हर शख्स का कलेजा चीर रही थीं। हादसे में नेहा के दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। नेहा कभी पति और सास को याद कर फूट-फूटकर रोतीं तो कभी ऑपरेशन […]
November 28, 2026
सीएम योगी। विस्तार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। संसद और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने […]
