रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नगर निगम ने दुकान पर लगाई थी सील:मालिकों ने दूसरा दरवाजा खोल फिर शुरू किया कारोबार, एफआईआर दर्ज – Raipur Municipal Corporation Sealed Shop Second Door Opened Fir
रायपुर

नगर निगम ने दुकान पर लगाई थी सील:मालिकों ने दूसरा दरवाजा खोल फिर शुरू किया कारोबार, एफआईआर दर्ज – Raipur Municipal Corporation Sealed Shop Second Door Opened Fir

November 25, 2026


raipur municipal corporation sealed shop second door opened fir

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रायपुर नगर निगम की सीलबंद संपत्ति का दूसरा दरवाजा खोलकर अनधिकृत रूप से कारोबार शुरू करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नगर निगम ने संपत्ति कर का भुगतान न करने पर भवन को सील किया था। इसके बावजूद भवन मालिकों ने निगम की स्वीकृति के बिना दूसरा मार्ग खोलकर व्यावसायिक गतिविधियां फिर से आरंभ कर दीं।

टैक्स बकाया होने पर की थी सीलबंदी

यह मामला नगर निगम के जोन-8 स्थित वीर सावरकर नगर का है। यहां भवन मालिक प्रीतम सिंह और जगमीत सिंह पर वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर 2026-27 तक का कुल 7,32,262 रुपये का संपत्ति कर बकाया चल रहा था। नगर निगम प्रशासन ने कर की राशि जमा कराने के लिए पूर्व में विधिवत नोटिस जारी किया था, परंतु संबंधित स्वामियों ने तय समय में राशि जमा नहीं कराई। कर का भुगतान न होने पर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त 2026 को भवन के मुख्य द्वार पर सील लगा दी थी। आरोप है कि सीलबंदी की कार्रवाई के बाद आरोपियों ने निगम की अनुमति लिए बिना ही दूसरा दरवाजा खोल लिया और अपना व्यापार पुनः शुरू कर दिया।

बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज

मामला संज्ञान में आने पर आयुक्त ने सहायक राजस्व निरीक्षक संतोष दुबे को भवन मालिकों के विरुद्ध एफआईआर कराने के लिए अधिकृत किया। इसके पश्चात आमानाका पुलिस थाने में लिखित आवेदन दिया गया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और धारा 329(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X