रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर में हत्या:पोस्टमार्टम में निकली मृतक के सिर से सर्जिकल प्लेट के नंबर से हुई मृतक की पहचान – Murder In Indore: Victim Identified Via The Serial Number On A Surgical Plate Found In Their Head During The P
इंदौर

इंदौर में हत्या:पोस्टमार्टम में निकली मृतक के सिर से सर्जिकल प्लेट के नंबर से हुई मृतक की पहचान – Murder In Indore: Victim Identified Via The Serial Number On A Surgical Plate Found In Their Head During The P

November 25, 2026


Murder in Indore: Victim identified via the serial number on a surgical plate found in their head during the p

सर्जिकल प्लेट के नंबर से हुई मृतक की पहचान

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को एआई और गुजरात की एक कंपनी की मदद लेनी पड़ी। दरअसल, चार दिन पहले पुलिस को एक जला हुआ शव मिला था। शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। पोस्टमार्टम के दौरान युवक के सिर से एक सर्जिकल प्लेट मिली।

इस धातु के टुकड़े पर एक सीरियल नंबर भी लिखा हुआ था। प्लेट की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने एआई की मदद ली। इससे पता चला कि यह सर्जिकल प्लेट गुजरात की एक कंपनी बनाती है। पुलिस अधिकारियों ने प्लेट की सप्लाई के संबंध में कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने मध्य प्रदेश के अस्पतालों में सप्लाई की गई प्लेटों की जानकारी पुलिस के साथ साझा की।

इस सूची में इंदौर के अरबिंदो अस्पताल का नाम भी शामिल था। अस्पताल प्रबंधन से सर्जरी का रिकॉर्ड निकलवाने पर पता चला कि पिछले साल विनय सोलंकी नामक युवक के सिर में ऑपरेशन के दौरान सर्जिकल प्लेट लगाई गई थी। इसके बाद पुलिस विनय के घर पहुंची तो पता चला कि वह चार दिन से लापता है।

शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि विनय 21 नवंबर की रात घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर शक जताया है। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन उन्होंने हत्या की बात कबूल नहीं की।पुलिस को यह भी पता चला है कि विनय की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। विनय ने प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X