Faridabad News:रेलवे स्टेशन पर डॉग जैक के साथ चलाया जांच अभियान – A Search Operation Was Conducted At The Railway Station With Jack The Dog
फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बुधवार को आरपीएफ ने डॉग जैक के साथ जांच अभियान चलाया। एएसआई अजय कुमार और कांस्टेबल रामेश्वर ने डॉग जैक की मदद से प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामान की जांच की। इस दौरान पटाखे, सिलिंडर, पेट्रोल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ तलाशे गए। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।
इसके बाद टीम ने यात्रियों को एकत्रित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्हें ट्रेन में ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री नहीं ले जाने, बीड़ी-सिगरेट का सेवन नहीं करने और अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तुएं नहीं लेने की सलाह दी गई। जहरखुरानी से बचने के तरीके भी बताए गए। आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐसे जांच अभियान जारी रहेंगे।
