रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kwk 9:रवि किशन ने फिल्म के लिए छोड़ी लाखों की फीस, क्यों प्रोड्यूसर के घर से टेप रिकॉर्डर उठा लाए थे अक्षय? – Koffee With Karan 9 Ravi Kishan Recalls Giving Up Film Fees Akshay Reveals Taking Producer Tape Recorder
बॉलीवुड

Kwk 9:रवि किशन ने फिल्म के लिए छोड़ी लाखों की फीस, क्यों प्रोड्यूसर के घर से टेप रिकॉर्डर उठा लाए थे अक्षय? – Koffee With Karan 9 Ravi Kishan Recalls Giving Up Film Fees Akshay Reveals Taking Producer Tape Recorder

November 25, 2026


Koffee With Karan 9 Ravi Kishan Recalls Giving Up Film Fees Akshay Reveals Taking Producer Tape Recorder

कॉफी विद करण सीजन 9 में अक्षय कुमार और रवि किशन

विस्तार

करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के लेटेस्ट एपिसोड में रवि किशन ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दिनों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

रवि किशन ने फिल्म के लिए छोड़ दी थी अपनी फीस

बातचीत के दौरान रवि किशन ने फिल्म ‘उधार की जिंदगी’ से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। इस फिल्म में काजोल और जितेंद्र मुख्य भूमिकाओं में थे। रवि किशन का फिल्म में छोटा सा किरदार था और इसके लिए उन्हें एक लाख रुपये से ज्यादा फीस मिलने की उम्मीद थी।

हालांकि, फिल्म की डबिंग पूरी करने के बाद निर्माता ने उनके सामने एक मुश्किल शर्त रख दी। निर्माता ने उनसे कहा कि या तो वह अपनी पूरी फीस ले लें या फिर फिल्म में उनके सीन रखे जाएंगे।

रवि किशन ने बताया कि उस समय उन्हें पैसों की बहुत जरूरत थी, क्योंकि उनके गांव में परिवार की जमीन गिरवी रखी हुई थी। इसके बावजूद उन्होंने बाकी फीस छोड़ने का फैसला किया। उनके लिए उस समय पैसों से ज्यादा जरूरी फिल्म में बने रहना था, क्योंकि वह लगातार इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X