रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लाड़ली बहना योजना के लिए जरूरी पात्रता क्या है? जानें आवेदन से जुड़ी खास बातें – What Is Key Eligibility For Ladli Bahna Yojana? Know Application Details
यूटिलिटी

लाड़ली बहना योजना के लिए जरूरी पात्रता क्या है? जानें आवेदन से जुड़ी खास बातें – What Is Key Eligibility For Ladli Bahna Yojana? Know Application Details

November 25, 2026


Ladli Bahna Yojana Application Rules: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जाने वाली लाड़ली बहना योजना को लेकर पात्रता और आवेदन से जुड़े नियमों को समझना बेहद जरूरी है। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र महिलाएं भी सही दस्तावेज या शर्तों की जांच किए बिना आवेदन में अटक जाती हैं।

सामान्य तौर पर इस तरह की योजनाओं में आवेदक का स्थानीय निवासी होना, तय आयु वर्ग में आना और पारिवारिक आय या कर नियमों के भीतर होना अहम माना जाता है। साथ ही बैंक खाते का सक्रिय होना और आधार से जुड़ाव जैसी औपचारिकताएं भी समय पर पूरी करनी होती हैं। आइए इस लेख में पात्रता और आवेदन की खास बातें समझते हैं।

What Is Key Eligibility for Ladli Bahna Yojana? Know Application Details

आवेदन के लिए पात्र कौन?
– फोटो : AdobeStock

आवेदन के लिए पात्र कौन?

  • आवेदन करने वाली महिला का तय न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसके अलावा महिला का विवाहित होनी चाहिए। ध्यान रखें कि इसमें विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। 
  • ये समझना जरूरी है कि अविवाहित महिलाएं इसमें आवेदन नहीं कर सकती हैं।
What Is Key Eligibility for Ladli Bahna Yojana? Know Application Details

पारिवारिक आय के क्या नियम?
– फोटो : AdobeStock

पारिवारिक आय के क्या नियम?

  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो, परिवार में कोई आयकरदाता न हो।
  • इसके साथ ही परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि या चार पहिया वाहन न हो।
What Is Key Eligibility for Ladli Bahna Yojana? Know Application Details

Investment
– फोटो : AdobeStock

कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए परिवार और महिला की समग्र आईडी होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, और महिला के स्वयं के नाम का बैंक खाता पासबुक (जो आधार व डीबीटी से सक्रिय हो) की आवश्यकता होती है।
  • आवेदन के समय आवेदिका की लाइव फोटो भी खींची जाती है।
What Is Key Eligibility for Ladli Bahna Yojana? Know Application Details

आवेदन करते वक्त क्या ध्यान रखें?
– फोटो : AdobeStock

आवेदन करते वक्त क्या ध्यान रखें?

  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और ऑफलाइन है। 
  • पात्र महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या सरकार द्वारा लगाए गए विशेष कैंप में जा सकती हैं। 
  • वहां उपस्थित कर्मचारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भरते हैं, आवेदिका की लाइव फोटो लेते हैं, और फॉर्म सबमिट करने के बाद पावती (रसीद) प्रदान करते हैं।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X