रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विधानसभा चुनाव:सीमाओं पर संयुक्त चेकिंग, अपराधियों की सूची साझा करने पर सहमति; चार राज्यों के अफसरों की बैठक – Assembly Elections Agreement Reached Joint Checks Borders Sharing Lists Criminals Meeting Between Officials
मिर्ज़ापुर

November 26, 2026

Assembly elections Agreement reached joint checks borders sharing lists criminals meeting between officials

विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक।
– फोटो : FreePik

विस्तार

विधानसभा चुनाव-2027 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को अंतरराज्यीय सीमा समन्वय बैठक हुई। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और विंध्याचल परिक्षेत्र की डीआईजी पूनम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में मिर्जापुर और सोनभद्र के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों के अलावा बिहार के कैमूर और रोहतास, मध्य प्रदेश के सिंगरौली, झारखंड के गढ़वा तथा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के अधिकारी शामिल हुए। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने, अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर जोर दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X