रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मैनपुरी

Mainpuri News:मतदाता सूची सत्यापन में लापरवाही पर निलंबित होंगे कर्मचारी – Employees Will Be Suspended For Negligence In Voter List Verification

November 26, 2026


मैनपुरी। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही और बीएलओ का सहयोग न करने पर कर्मचारियों को निलंबित किया जाएगा। डीएम ने नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को रोज गांव-गांव जाकर मतदाता सूची सत्यापन कार्य की निगरानी करने और बीएलओ को सहयोग दिलाने के निर्देश दिए हैं।बुधवार को जूम मीटिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना जरूरी है। करहल, बेवर, किशनी समेत कई क्षेत्रों में स्थानीय कर्मचारी बीएलओ का सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कोटेदार घर-घर जाकर सत्यापन एवं पंजीकरण कार्य में सहयोग करें। जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट किया कि वे स्वयं गांवों में जाकर कार्य की वास्तविक स्थिति देखें। असहयोग करने वाले एडीओ पंचायत, सीडीपीओ और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। आगामी निर्वाचन में उनकी ड्यूटी कठिन और दूरस्थ स्थानों पर लगाई जाएगी। बिना अनुमति अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X