रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bijnor News:गंगा घाट से मिला सूरज का शव तो छलक पड़े आंसू – Tears Welled Up When Surajs Body Was Found At The Ganga Ghat
बिजनौर

Bijnor News:गंगा घाट से मिला सूरज का शव तो छलक पड़े आंसू – Tears Welled Up When Surajs Body Was Found At The Ganga Ghat

November 26, 2026


– रेस्क्यू टीम ने बुधवार दोपहर गंगा से निकाला सूरज उर्फ छोटू शव

– रेस्क्यू टीम अभी महिला सहित दो की तलाश में जुटी है

संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद/नांगल सोती। गंगा स्नान के दौरान मंगलवार को गंगा में डूबे 17 वर्षीय सूरज उर्फ छोटू का शव 24 घंटे बाद सर्च टीम को मिल गया। उसका शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर मिला। महिला डॉली उर्फ गुड़िया सहित उसके चचेरे भाई हर्षित की तलाश में दिनभर टीम जुटी रही।

नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पुरा निवासी 22 वर्षीय विवाहिता डॉली उर्फ गुड़िया पत्नी अरविंद कुमार अपने चचेरे भाइयों 17 वर्षीय सूरज उर्फ छोटू, 12 वर्षीय हर्षित और 12 वर्षीय दिव्यानी के साथ नांगल सोती गंगा घाट नहाने गई थी। चारों अन्य संबंधियों से कुछ आगे नहाने पहुंचे तभी चारों एक-दूसरे को बचाने में गंगा में डूब गए। गांव मंझाड़ी निवासी दो युवकों सचिन और नितिन ने जान जोखिम में डालकर बचाने का प्रयास किया। 12 वर्षीय दिव्यानी के बाल पकड़कर उसे बाहर खींच लिया जिससे उसकी जान बचा ली। एक अन्य का हाथ पकड़ा लेकिन वह फिसल गया। बुधवार को एसपी सिटी डॉ. केजी सिंह, एडीएम अंशिका दीक्षित, एसडीएम प्रशांत वर्मा, सीओ सुनील कुमार सिंह ने गाजियाबाद से आई एसडीआरएफ और पीएसी गोताखोरों के माध्यम से दिन पर सर्च अभियान चलवाया। सर्च टीम को 24 घंटे बाद सूरज और छोटू का शव गंगा से निकालने में सफलता मिली। देर शाम तक सर्च अभियान जारी रहा। एसडीएम प्रशांत वर्मा ने बताया कि सर्च टीमें गंगा घाट पर ही शिविर लगाए हुए हैं। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।

………….

परिजनों ने सूरज का नहीं कराया पोस्टमार्टम

नांगल सोती। गंगा में डूबे राजकुमार उर्फ राजू सैनी के 17 वर्षीय पुत्र सूरज उर्फ छोटू का शव दिन में करीब 12 बजे घटनास्थल से करीब 50 मीटर के फासले पर मिल गया। शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने के बावजूद परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों का कहना है महिला डॉली उर्फ गुड़िया और हर्षित का पता चलने के बाद ही वे पोस्टमार्टम कराएंगे।

…………………..

गुड़िया और हर्षित के मिलने की उम्मीद से गंगा घाट पर रात बिताएंगे परिजन

नजीबाबाद। भाजपा की नगर मंत्री पूजा सैनी के परिवार के चार सदस्य गंगा घाट पर डूब गए थे। इसके बाद परिजन नांगल सोती के गंगा घाट पर ही डेरा डाले हुए हैं। गुड़िया का पति अरविंद कुमार, हर्षित के पिता प्रमोद कुमार, राजकुमार, सुधीर ,गोपाल, राजेश, कुसुम हेमा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। सर्द हवाओं के चलते सभी परिजन गंगा घाट पर रात बिताएंगे।

नांगल सोती- गंगा में डूबे सूरज उर्फ छोटू का शव मिलने पर विलाप करते परिजन। संवाद

नांगल सोती- गंगा में डूबे सूरज उर्फ छोटू का शव मिलने पर विलाप करते परिजन। संवाद

नांगल सोती- गंगा में डूबे सूरज उर्फ छोटू का शव मिलने पर विलाप करते परिजन। संवाद

नांगल सोती- गंगा में डूबे सूरज उर्फ छोटू का शव मिलने पर विलाप करते परिजन। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X