Bulandshahar News:देवीपुरा के संदीप गोस्वामी की अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत – Sandeep Goswami From Devipura Dies In A Road Accident In Aligarh
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला देवीपुरा भवन मंदिर निवासी संदीप गोस्वामी (38) की अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई।
भरत गोस्वामी ने बताया कि उनके भाई संदीप गोस्वामी प्रॉपर्टी डिलिंग का कार्य करते थे। वह निजी कार्य से कार से अलीगढ़ गए थे। सोमवार की रात में करीब नौ बजे छेरत मोड़ के पास अलीगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
