रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:नाबालिग से दुष्कर्म में युवक को 20 साल कैद – Farrukhabad News

November 26, 2026


फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रितिका त्यागी की अदालत ने दोषी राजा सैय्यद को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न देने पर दो वर्ष अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की किशोरी ने एसपी के आदेश पर एक दिसंबर 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसकी मां और भाई इलाज कराने दिल्ली गए थे। इसी दौरान राजा सैय्यद उनके घर आया और करीब 15-20 दिन तक वहीं रहा। वह उसे बहलाकर अपने साथ कन्नौज के मदारपुर स्थित अपने घर ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी उसके साथ करीब पांच-छह महीने तक रही।

इस दौरान गर्भवती हो गई। जब उसने निकाह की बात कही तो युवक ने इन्कार कर दिया और उसे वापस घर छोड़ गया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की गई। विवेचक ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। दोनाें पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कन्नौज के मदारपुर निवासी अभियुक्त राजा सैय्यद को नाबालिग को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में 23 नवंबर को दोषसिद्ध किया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X