Firozabad News:दो करोड़ के निर्माण कार्यों की दोबारा होगी थर्ड पार्टी जांच – Construction Works Worth Two Crore Rupees Will Undergo A Fresh Third-party Inspection
पार्षदों ने गुणवत्ता पर उठाए थे सवाल, मुख्य अभियंता ने पीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पार्षदों की शिकायत पर नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण आरके सिंह ने फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की पुनः स्थलीय व थर्ड पार्टी जांच के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को पत्र जारी किया है।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एन-कैप), राज्य वित्त और 15वें वित्त की धनराशि से कराए गए दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दोबारा जांच कराई जाएगी। पार्षदों की शिकायत पर मुख्य अभियंता निर्माण आरके सिंह ने पुनः स्थलीय व थर्ड पार्टी जांच के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक्सईएन को पत्र जारी किया है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत में नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 7, 12, 19, 44, 52, 56, 58, 60, 61 और 66 में सड़क, साइड पटरी निर्माण और ट्री गार्ड लगाने के चार कार्य कराए गए थे। नियमानुसार 50 लाख रुपये से अधिक लागत के इन कार्यों की सितंबर में थर्ड पार्टी जांच हो चुकी है, लेकिन पार्षद निर्मल शर्मा व इमरान मंसूरी ने जांच और गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।
