रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रिफार्म उत्सव :आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुझाव रखे – Reform Festival: Suggestions For Improving Infrastructure And Administrative Processes
सोनीपत

रिफार्म उत्सव :आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुझाव रखे – Reform Festival: Suggestions For Improving Infrastructure And Administrative Processes

November 26, 2026


Reform Festival: Suggestions for improving infrastructure and administrative processes

फोटो : सोनीपत के राजकीय कन्या महाविद्यालय में रिफार्म उत्सव के दौरान छात्राओं को संबोधित करते ड

संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा। सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में रिफार्म उत्सव के पांचवें दिन बुधवार को स्टूडेंट पार्लियामेंट एवं डिजिटल गवर्नेंस चैलेंज गतिविधि आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. प्रमिला रहीं।

छात्राओं ने प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, छात्रवृत्ति, डिजिटल सेवाओं, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर अपने सुझाव रखे। उन्होंने उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर विचार साझा किए। साथ ही डिजिटल तकनीक के बेहतर उपयोग और सार्वजनिक सेवाओं की सुलभता पर भी चर्चा की। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन और संवाद कौशल विकसित होता है। कार्यक्रम में डाॅ. सुमित कुमार और डाॅ. पूनम यादव भी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X