रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:पछुआ हवा से बढ़ी गलन, 24 घंटे में 94 पहुंचे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में – Westerly Winds Intensify The Chill; 94 People Arrive At The District Hospital Emergency Ward Within 24 Hours
बलिया

Ballia News:पछुआ हवा से बढ़ी गलन, 24 घंटे में 94 पहुंचे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में – Westerly Winds Intensify The Chill; 94 People Arrive At The District Hospital Emergency Ward Within 24 Hours

November 26, 2026


Westerly winds intensify the chill; 94 people arrive at the district hospital emergency ward within 24 hours.

जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

बलिया। पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट के साथ ही जिले में गलन भरी ठंड का असर बढ़ने लगा है। ठंड के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है।

सीएमएस डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इमरजेंसी में 94 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 28 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिलने पर छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। वहीं, इमरजेंसी में तीन और मेडिकल वार्ड में पांच मरीज भर्ती रहे। सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित मरीजों को विशेष निगरानी में रखा गया। उन्होंने लोगों को मौसम के अनुरूप गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव करने की सलाह दी।

बुधवार को ददरी मेले की छुट्टी के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर तक ही संचालित हुई। इसके बावजूद करीब 1137 मरीज उपचार कराने पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन की ओपीडी में रही। यहां सांस लेने में परेशानी, खांसी, सीने में जकड़न और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, निमोनिया और कोल्ड डायरिया की शिकायत लेकर अभिभावक बच्चों को इलाज के लिए लाए। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने से बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। आर्थो सर्जन की ओपीडी में भी जोड़ों, पीठ और पैरों में दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे।

मौसम में बदलाव के साथ जिले में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम गलन महसूस हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पोर्टल के अनुसार बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। मौसम में लगातार बदलाव के बीच आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की आशंका है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X