Farrukhabad News:सदर तहसील हस्तांतरित करने की तैयारी पर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी – Farrukhabad News
फर्रुखाबाद। सदर तहसील हथियापुर स्थानांतरित करने की तैयारी से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को नारेबाजी कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बाद भी जिला प्रशासन चुप्पी साधे है। तहसील का स्थानांतरण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।
बुधवार को बार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष रामेंद्र कटियार व सचिव ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम संजय कुमार सिंह से मिले। सदर तहसील स्थानांतरित करने की तैयारी के विरोध में ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन को कई ज्ञापन दिए। इसके बावजूद संज्ञान नहीं लिया गया। तहसील का स्थानांतरण होने पर सभी अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन और हड़ताल करेंगे।
कहा कि तहसील कार्यालय वर्ष 1938 से यहां चल रहा है। 2009 में नया भवन बनाया गया। सिविल न्यायालय, चकबंदी न्यायालय तथा कार्यालय मुख्यालय फतेहगढ़ में स्थित हैं। तहसील सदर कार्यालय, उपनिबंधक कार्यालय व नगर पालिका कार्यालय एक परिसर में हैं। ऐसे में आम जनता को बैनामा, तहसील और पालिका के काम चंद कदमों पर हो जाते हैं। कहा कि नए भवन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त है। उसकी कम खर्च में मरम्मत भी की जा सकती है। आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए मरम्मत का काम किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में होशियार सिंह राजपूत, हेमराज सिंह राजपूत, रुकमंगल सिंह चौहान, संजीव शाक्य, विपिन यादव, राजीव सिंह यादव, संजय कटियार, सतेंद्र शाक्य, अनूप कटियार, निखिल मिश्रा, स्वदेश दुबे, दिलीप कश्यप आदि शामिल रे।
बुधवार को बार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष रामेंद्र कटियार व सचिव ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम संजय कुमार सिंह से मिले। सदर तहसील स्थानांतरित करने की तैयारी के विरोध में ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन को कई ज्ञापन दिए। इसके बावजूद संज्ञान नहीं लिया गया। तहसील का स्थानांतरण होने पर सभी अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन और हड़ताल करेंगे।
कहा कि तहसील कार्यालय वर्ष 1938 से यहां चल रहा है। 2009 में नया भवन बनाया गया। सिविल न्यायालय, चकबंदी न्यायालय तथा कार्यालय मुख्यालय फतेहगढ़ में स्थित हैं। तहसील सदर कार्यालय, उपनिबंधक कार्यालय व नगर पालिका कार्यालय एक परिसर में हैं। ऐसे में आम जनता को बैनामा, तहसील और पालिका के काम चंद कदमों पर हो जाते हैं। कहा कि नए भवन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त है। उसकी कम खर्च में मरम्मत भी की जा सकती है। आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए मरम्मत का काम किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में होशियार सिंह राजपूत, हेमराज सिंह राजपूत, रुकमंगल सिंह चौहान, संजीव शाक्य, विपिन यादव, राजीव सिंह यादव, संजय कटियार, सतेंद्र शाक्य, अनूप कटियार, निखिल मिश्रा, स्वदेश दुबे, दिलीप कश्यप आदि शामिल रहे।
