आधे शिक्षकों ने बनाई दूरी:ग्रेटर नोएडा में प्रमोशन के लिए काउंसलिंग, बोले- नहीं चाहिए दूरदराज के स्कूल – Counseling Held For Teacher Promotions In Greater Noida Schools

स्कूलों में शिक्षकों के प्रमोशन के लिए हुई काउंसलिंग
November 26, 2026

स्कूलों में शिक्षकों के प्रमोशन के लिए हुई काउंसलिंग
कई साल तक बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की जिम्मेदारियां निभाने के बाद जब प्रमोशन का मौका आया तो कई शिक्षकों के सामने खुशी से ज्यादा परिवार की चिंता खड़ी हो गई। घर से दूर स्कूल में तैनाती का डर, बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच शिक्षकों के लिए पदोन्नति आसान फैसला नहीं रह गया है। बेहतर पद और सम्मान मिलने के बावजूद कई शिक्षक दूरदराज के स्कूलों में नहीं जाना चाहते। यही वजह है कि बीएसए कार्यालय में बुधवार को काउंसलिंग के दौरान कुछ शिक्षकों ने प्रमोशन लेने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने लिखित रुप से दिया है कि उन्हें जेवर व अन्य आउटर स्कूलों में नहीं जाना है।
शिक्षिकों ने बताया कि प्रमोशन में एक ग्रेड पेय भले ही बढ़ जाएगा,लेकिन वह बिसरख व दादरी से जेवर नहीं जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रमोशन से अच्छा है कि वह अपने स्कूलों में ही रहेंगी। बता दें, जनपद के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हुई।
इसी क्रम में शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई। पहले दिन करीब 300 शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। इस दौरान शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की गई और प्रमोशन से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। आधे शिक्षकों ने दूरी बना ली। वहीं, बड़ी संख्या में शिक्षकों ने प्रमोशन की प्रक्रिया में शामिल होते हुए अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कराए। विभाग की ओर से सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। कमेटी के सामने आने पर शिक्षकों ने कहा कि उन्हें अपने परिवार व बच्चों को भी देखना है। इसलिए उन्हें दूर नहीं जाना है।
115 स्कूलों को मिलेंगे नए प्रधानाचार्य
शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के चारों ब्लॉक के 115 स्कूलों को नए प्रधानाध्यापक मिलेंगे। इससे स्कूलों में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव आने की उम्मीद है। नए प्रधानाध्यपकों के आने के बाद स्कूलों की सूरत सुधरने की उम्मीद है। सबसे अधिक प्रधानाध्यपक जेवर ब्लॉक को मिलने वाले हैं। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि कई शिक्षकों ने मना कर दिया है कि उन्हें प्रमोशन से दूर रखा जाए। बचे हुए शिक्षकों की जल्द सूची जारी की जाएगी।
November 29, 2026
शख्स की ईंट से हमला कर हत्या विस्तार ग्रेटर नोएडा में दनकौर के सलारपुर गांव में शनिवार देर रात ईंट से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक केस नहीं […]
November 28, 2026
फोटो—– ग्रेटर नोएडा। शैफाली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव ‘गाला 3.0’ धूमधाम से आयोजित हुआ। इसमें 450 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों में प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्या शिल्पा सिंह ने खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास, टीम भावना और आत्मविश्वास का आधार बताया। उन्होंने अभिभावकों की सहभागिता की […]
