रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड राजनीति:वॉर रूम में बदला भाजपा कार्यालय, धामी सरकार जारी करेगी आज पांच साल के कामकाज की रिपोर्ट – Bjp Converts Uttarakhand Headquarters Into War Room Ahead Of 2027 Elections, Five Year Report To Be Released
देहरादून

उत्तराखंड राजनीति:वॉर रूम में बदला भाजपा कार्यालय, धामी सरकार जारी करेगी आज पांच साल के कामकाज की रिपोर्ट – Bjp Converts Uttarakhand Headquarters Into War Room Ahead Of 2027 Elections, Five Year Report To Be Released

November 26, 2026


BJP converts uttarakhand headquarters into war room ahead of 2027 elections, five year report to be released

बीजेपी करेगी रिपोर्ट कार्ड करेगी लॉन्च
ब्यूरो

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बलबीर रोड स्थित अपने प्रदेश मुख्यालय को वॉर रूम में तब्दील कर दिया है। आज बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधिवत पूजा-पाठ के साथ इसका उद्घाटन किया जाएगा। अगले तीन महीनों तक यानी मार्च में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक राज्य में भाजपा की सभी चुनावी गतिविधियों का संचालन यहीं से होगा।

मुख्यालय में रंगाई-पुताई के साथ पुराने पोस्टर-बैनर हटाकर सरकार की नई उपलब्धियों और आगामी लक्ष्यों से जुड़े फ्लेक्स लगाए गए हैं। कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत ने बताया कि इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एक ही स्थान पर बूथों की संख्या, शक्ति केंद्रों और सरकार के कार्यों की सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है। पार्टी ने इस बार बड़े बहुमत का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही चुनाव संचालन समिति भी गठित कर दी जाएगी।

चुनाव प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए मुख्यालय में वॉर रूम, प्रबंधन समिति और लीगल सेल के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। ये टीमें कानूनी मामलों, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी अभियानों की निगरानी करेंगी। कुछ संवेदनशील रणनीतिक कार्यों को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख गतिविधियां इसी केंद्र से संचालित होंगी। वहीं, पिछले चुनावों में भीड़भाड़ के कारण होने वाली पार्किंग की समस्या को देखते हुए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्यालय के पीछे जुड़े अतिरिक्त परिसर में करीब 100 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है, जिसके लिए इंडिकेटर और स्टाफ की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

ये भी पढ़ें…देहरादून: भीमताल झील की गहराई और गाद का होगा वैज्ञानिक आकलन, पुनर्जीवन-ड्रेजिंग के लिए तैयार होगी कार्ययोजना

आज जारी होगी रिपोर्ट

भाजपा बृहस्पतिवार को कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही धामी सरकार के पांच साल के कार्यों की रिपोर्ट भी जारी करेगी। यह रिपोर्ट संगठन और सरकार के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्लान तैयार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा, धामी सरकार के अपने इन्हीं कामों को आधार बनाकर जनता के बीच बड़े अंतर से तीसरी जीत सुनिश्चित करने के लिए जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X