रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में किन्नौरी हस्तकला का जलवा, 40 हजार रुपये तक पहुंची पट्टू की कीमत – Lavi Fair Kinnauri Handicrafts Pattu Lingcha Prices
रामपुर बुशहर

हिमाचल:अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में किन्नौरी हस्तकला का जलवा, 40 हजार रुपये तक पहुंची पट्टू की कीमत – Lavi Fair Kinnauri Handicrafts Pattu Lingcha Prices

November 26, 2026


lavi fair kinnauri handicrafts pattu lingcha prices

लवी मेले में किन्नौरी शॉल की खरीदारी करती महिला।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार किन्नौर की पारंपरिक बुनाई और हस्तकला का खास आकर्षण देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगे डिजाइन, उम्दा ऊन और हाथों की बारीक कारीगरी से तैयार किन्नौरी वस्त्र खरीदारों को लुभा रहे हैं। इनकी कीमतें भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मेले में एक पट्टू की कीमत 40 हजार रुपये तक पहुंच गई है, जबकि लिंगचा 28 हजार रुपये तक बिक रहा है।

किन्नौरी वस्त्रों के स्टॉल पर लोग खरीदारी के साथ इनकी बुनाई और पारंपरिक डिजाइन के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। मेले में पट्टू 13 हजार से 40 हजार रुपये तक उपलब्ध है। इसके अलावा दोहड़ू की कीमत 16 हजार रुपये और पुरुषों के मफलर की कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X