रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोंडा

Gonda News:आठ माह से एलपीजी कनेक्शन बंद, पीएनजी के आठ हजार आवेदन लंबित – Lpg Connections Suspended For Eight Months; 8,000 Applications For Png Pending

November 26, 2026


गोंडा। रसोई गैस कनेक्शन के लिए लोगों का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। मार्च से नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी नहीं हो रहे हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन के लिए आठ हजार आवेदन लंबित हैं। पीएनजी कर्मियों का दावा है कि आवेदन के 90 दिन के भीतर कनेक्शन जारी कर दिए जाते हैं। अब तक 5500 परिवारों को पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

जिले में 76 गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 7,59,291 घरेलू एलपीजी कनेक्शन संचालित हैं। इनमें 4,15,933 सामान्य और 3,43,358 उज्ज्वला योजना के कनेक्शन हैं। कंपनीवार बीपीसीएल के 4,53,689, आईओसीएल के 2,22,120 और एचपीसीएल के 83,482 कनेक्शन हैं। कई परिवार संयुक्त परिवार से अलग होकर नई गृहस्थी बसा चुके हैं। उन्हें नए कनेक्शन की जरूरत है लेकिन प्रक्रिया बंद होने से एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

मंत्रालय के निर्देश पर बंद हैं नए कनेक्शन

– जिला आपूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल बंद है। निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौजूदा उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही है।

– टोरेंट कंपनी के मार्केटिंग इंचार्ज दिलीप मिश्र ने बताया कि शहरी इलाकों में पीएनजी से आपूर्ति की जा रही है। अब तक 5500 को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। आठ हजार अन्य लोगोें के आवेदन मिले हैं। इसे तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X