रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली:बीडीए की तीन बड़ी टाउनशिप पर शासन की सीधी नजर, हर महीने देना होगा प्रगति और खर्च का हिसाब – Bda Three Major Townships To Be Monitored By The Government In Bareilly
बरेली

बरेली:बीडीए की तीन बड़ी टाउनशिप पर शासन की सीधी नजर, हर महीने देना होगा प्रगति और खर्च का हिसाब – Bda Three Major Townships To Be Monitored By The Government In Bareilly

November 26, 2026


BDA three major townships to be monitored by the government in Bareilly

प्रस्तावित सप्तनाथ इको सिटी
– फोटो : स्त्रोत- बीडीए

विस्तार

बरेली में नई टाउनशिप और आवासीय योजनाओं की प्रगति पर अब शासन की सीधी नजर रहेगी। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का ब्योरा नियमित रूप से देना होगा। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) को हर महीने की पांच तारीख तक निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी।

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने 25 नवंबर को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें 18 नवंबर को हुई समीक्षा बैठक का भी उल्लेख है। शासन ने कराए जा रहे कार्यों, उनकी प्रगति और अब तक हुए व्यय का ब्योरा मांगा है। यह व्यवस्था परियोजनाओं में देरी और खर्च की स्थिति पर नजर रखने के लिए की गई है। इससे अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

तीन बड़ी योजनाओं के लिए 961 हेक्टेयर जमीन

शहर के विस्तार और आवासीय, औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बीडीए तीन बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इनमें ग्रेटर बरेली आवासीय योजना, सप्तनाथ इको सिटी और इंडस्ट्रियल टाउनशिप शामिल हैं। इन योजनाओं के लिए कुल 961.41 हेक्टेयर जमीन जुटाई जानी है। इसमें से 906.25 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। 

बाकी जमीन जुटाने और किसानों को मुआवजा देने की तैयारी है। इन परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2026 तक की स्थिति के आधार पर तैयार की गई है। इसमें जमीन अधिग्रहण, किसानों को भुगतान और परियोजनाओं पर खर्च का ब्योरा दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X