जिस किताब को पढ़ते रहे लोग, उसके पन्नों में छिपा था जानलेवा वायरस! खुलेगा 3,700 साल पुराना राज
Last Updated:
वैज्ञानिकों को इंग्लैंड की 1000 साल पुरानी पांडुलिपि पर शीपपॉक्स वायरस का DNA मिला है. यह खोज बताती है कि यह बीमारी 3700 साल पहले कांस्य युग में भी फैली थी. अब वैज्ञानिक ये तलाशने की कोशिश कर रहे हैं कि तब से लेकर अब तक इस DNA में क्या-क्या बदलाव हुआ है?
प्रतीकात्म्क तस्वीर AI
इंग्लैंड की पुरानी किताब की पांडुलिपि पर वैज्ञानिकों को खतरनाक वायरस का DNA मिला है. ये ऐसी किताब है जिसे सदियों से पढ़ा जा रहा था. वैज्ञानिकों को जिस वायरस का डीएनए मिला है, असल में वो शीपपॉक्स का है. यह वायरस भेड़ों से फैलता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस डीएनए का मिलना इस बात का सबूत है कि ये बीमारी तकरीबन 3700 साल पहले कांस्य युग में भी फैली थी. किताब पर ये DNA इसलिए रह गया क्योंकि तब सिर्फ कागज पर ही नहीं लिखा जाता था. यूरोप में कई पांडुलिपियां जानवरों की खाल से बने पार्चमेंट पर तैयार होती थीं. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसी खाल में ही DNA सुरक्षित रह गया होगा जो अब मिला है.
यह खोज आयरलैंड की यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलिन के वैज्ञानिकों ने की है, जिसे साइंस एडवांसेज जर्नल में प्रकाशित किया गया है. जिस पांडुलिपि पर DNA मिला है वह इंग्लैंड की 1 हजार साल पुरानी यॉर्क गॉस्पेल्स पांडुलिपि है. इसके अलावा मध्यकालीन यूरोप की दूसरी धार्मिक पांडुलिपियों में भी वायरस मिला है. इससे पहले ऐसा ही DNA कजाकिस्तान और रूस के अल्ताई क्षेत्र में मिले कांस्य युग के भेड़ों में अवशेषों में मिला था. वैज्ञानिक अब ये पता लगाने में जुटे हैं कि हजारों साल पुराना ये वायरस समय के साथ कितना बदला है.
रिसर्च में शामिल सबसे चर्चित पांडुलिपियों मेंयॉर्क गॉस्पेल्स है. यह करीब 1,000 साल पुरानी धार्मिक पुस्तक है, जिसे लगभग 990 से 1020 ईस्वी के बीच तैयार किया गया था. वैज्ञानिकों को इसके तीन पन्नों में शीपपॉक्स वायरस के DNA के निशान मिले. इनमें से दो पन्ने किताब के मूल हिस्से के थे, जबकि एक बाद में जोड़े गए दस्तावेज का था.
इसके अलावा 800 ईस्वी में तैयार कॉरस ग्लॉसरी और लगभग 700 ईस्वी की सेंट पॉल की चिट्ठियों की पांडुलिपि में भी वायरस के DNA मिला है. इन दस्तावेजों की उम्र बताती है कि यह बीमारी मध्यकालीन यूरोप में भेड़ों में मौजूद रही होगी.
मध्यकालीन यूरोप में किताबे पार्चमेंट पर लिखी जाती थी. यह जानवरों की खाल से बनता था. इसमें खाल को सुखाकर उसकी सतह को लिखने के योग्य बनाया जाता था. वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर किसी भेड़ को शीपपॉक्स हुआ होगा तो उसकी त्वचा में वायरस के DNA के अंत मौजूद रह सकते हैं. वैज्ञानिकों ने पांडुलिपियों के छोटे नमूनों से DNA निकाला और आधुनिक तकनीकों से उसकी पहचान की. इसका मतलब यह नहीं कि किताब में आज भी जीवित वायरस मौजूद है. जो DNA मिला है वह असल में अवशेष है.
किताबों से मिली जानकारी को और मजबूत करने के लिए वैज्ञानिकों ने कांस्य युग के जानवरों के अवशेषों की भी जांच की. इसमें सामने आया कि किताबों से मिला ये वायरस कजाकिस्तान के मिरझिक और रूस के रुबलेबो जैसे पुरातात्विक स्थलों में भी मिला है. मिरझिक में मिला एक नमूना तो 1875 से 1645 ईसा पूर्व के बीच का माना गया. यानी यह वायरस आज से 3700 साल पहले भी मौजूद था. उस दौर का समय है जब यूरेशिया के कई समाज पशुपालन पर निर्भर थे.
वैज्ञानिकों ने प्राचीन DNA की तुलना आज के शीपपॉक्स वायरस के जीनोम से की. इससे उन्हें वायरस के विकास और उसके अलग-अलग आनुवंशिक समूहों के इतिहास को समझने में मदद मिली. शोध में सामने आया कि शीपपॉक्स वायरस का जीनोम कई हजार सालों में अपेक्षाकृत स्थिर रहा है. DNA में बदलाव हुए, लेकिन इसकी आनुवांशिक संरचना में बहुत बड़े बदलाव नहीं दिखे. वैज्ञानिकों ने शीपपॉक्स, गोटपॉक्स और लम्पी स्किन डिजीज से जुड़े वायरस के बड़े समूहों के अलग-अलग विकास का समय भी अनुमानित किया.

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login
