रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
किन किसान भाइयों की अटक सकती है पीएम किसान की 25वीं किस्त? जानें कारण – Which Farmers Might See Pm Kisan 25th Installment Stuck? Know Reasons
यूटिलिटी

किन किसान भाइयों की अटक सकती है पीएम किसान की 25वीं किस्त? जानें कारण – Which Farmers Might See Pm Kisan 25th Installment Stuck? Know Reasons

November 26, 2026


PM Kisan 25th Installment India:  पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को साल में छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अभी तक इस योजना की 24 किस्तें जारी हो चुकी हैं। बता दें कि 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले से 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये प्रति किसान की दर से कुल 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की।

अब किसान भाइयों को 25वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, मगर 25वीं किस्त आने से पहले कुछ जरूरी काम निपटा लेना बेहद अहम है, वरना आपकी किस्त रुक सकती है। इसके अलावा अपात्रता नियमों या अधूरी जानकारी की वजह से भी कई मामलों में भुगतान अटक सकता है। इसलिए समय रहते पोर्टल पर अपना स्टेटस जांच लेना बेहद फायदेमंद रहता है। आइए सरल भाषा में जानते हैं कि किन स्थितियों में किस्त रुक सकती है।

Which Farmers Might See PM Kisan 25th Installment Stuck? Know Reasons

ई-केवाईसी न होने पर क्या होता है?
– फोटो : AI Generated

ई-केवाईसी न होने पर क्या होता है?

  • अगर किसी किसान भाई का ई-केवाईसी अधूरी है तो उनकी अगली किस्त का भुगतान खाते में आने से अटक सकता है।
  • इसलिए समय रहते आधिकारिक पोर्टल, मोबाइल एप या नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया तुरंत पूरी कर लें।
Which Farmers Might See PM Kisan 25th Installment Stuck? Know Reasons

PM Kisan Yojana
– फोटो : AdobeStock

भूलेख सत्यापन अटका हो तो?

  • जमीन के कागजात का रिकॉर्ड अपडेट या सत्यापित न होने पर किस्त की राशि रुक सकती है।
  • किसी भी कमी या त्रुटि को दूर करने के लिए लेखपाल या स्थानीय कृषि कार्यालय से संपर्क करके भूलेख दुरुस्त कराएं।
Which Farmers Might See PM Kisan 25th Installment Stuck? Know Reasons

PM Kisan Yojana
– फोटो : AdobeStock

बैंक खाता क्यों करता है दिक्कत?

  • अगर बैंक खाता आधार से लिंक न हो या डीबीटी सक्रिय न हो, तो खाते में पैसा आने में रुकावट आती है।
  • समय पर भुगतान पाने के लिए बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग और डीबीटी सुविधा तुरंत चालू कराएं।
Which Farmers Might See PM Kisan 25th Installment Stuck? Know Reasons

PM Kisan Yojana
– फोटो : AdobeStock

स्टेटस कब और कैसे जांचें?

  • किस्त जारी होने से पहले आधिकारिक पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस नियमित रूप से जरूर जांचते रहें।
  • स्टेटस में खामी दिखे तो फर्जी कॉल या लिंक से बचकर सिर्फ सही और आधिकारिक माध्यम से सुधार कराएं।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X