सिरोही:90 दिन बीते, आबूरोड नगर पालिका में समितियां नहीं बनीं, पार्षद नरगिस कायमखानी ने उठाए सवाल – Board Formed, But Committees Not Constituted

आबूरोड नगरपालिका कार्यालय
November 26, 2026

आबूरोड नगरपालिका कार्यालय
सिरोही नगर पालिका आबूरोड में बोर्ड गठन के बाद भी विभिन्न समितियों का गठन नहीं होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। राजस्थान नगर पालिका अधिनियम के तहत निर्धारित 90 दिनों की समयसीमा बीतने के बावजूद समितियों का गठन नहीं होने पर पार्षद नरगिस कायमखानी ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल साधारण सभा की बैठक बुलाने और सभी आवश्यक समितियों का गठन करने की मांग की है।
90 दिन में समितियों का गठन अनिवार्य
पार्षद नरगिस कायमखानी ने ज्ञापन में राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 की धारा 55 का हवाला देते हुए कहा कि नगर पालिका बोर्ड के गठन के 90 दिनों के भीतर विभिन्न स्थायी एवं अन्य समितियों का गठन किया जाना आवश्यक है। इसके बावजूद आबूरोड नगर पालिका में अब तक समितियों का गठन नहीं हुआ है। यह विभागीय प्रावधानों की पालना पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि वैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना नगर पालिका प्रशासन और बोर्ड नेतृत्व की जिम्मेदारी है।
विकास कार्यों और पार्षदों की भागीदारी पर असर
कायमखानी ने कहा कि समितियां नगर पालिका की प्रशासनिक और विकास संबंधी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। इनके माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा, वित्तीय मामलों पर विचार, जनसमस्याओं का समाधान और प्रशासनिक निर्णयों की निगरानी की जाती है। समितियों का गठन नहीं होने से इन प्रक्रियाओं पर असर पड़ रहा है। साथ ही निर्वाचित पार्षदों की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी भी प्रभावित हो रही है।
तत्काल साधारण सभा बुलाने की मांग
पार्षद ने स्थानीय स्वशासन विभाग की ओर से जारी निर्देशों का उल्लेख करते हुए तत्काल साधारण सभा की बैठक बुलाने और समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार इस संबंध में राज्य सरकार से अनुमोदन भी प्राप्त किया जाना चाहिए।
उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया मामला
कायमखानी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को स्थानीय स्वशासन विभाग के निदेशक, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। अब नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस मामले में की जाने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।
November 27, 2026
सिरोही में लखमाराम उप प्रमुख निर्वाचित विस्तार सिरोही जिला परिषद के प्रमुख पद के बाद उप प्रमुख के निर्वाचन में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। गुरुवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के लखमाराम उप प्रमुख निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दुर्गा को 17 मतों के बड़े अंतर से हराया। पंचायती राज चुनाव के बाद […]
November 24, 2026
जिला परिषद कार्यालय, सिरोही विस्तार पंचायती राज चुनाव के बाद अब जिला परिषद में प्रमुख और उप प्रमुख के निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला परिषद सिरोही में 25 नवंबर को प्रमुख तथा 26 नवंबर को उप प्रमुख का निर्वाचन कराया जाएगा। दोनों पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जिला परिषद सभागार स्थित डीआरडीए […]
November 24, 2026
प्रशासन द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियां परखी गई विस्तार हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने और नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार शाम सिरोही तहसील कार्यालय में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सायरन बजते ही तहसील कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में ब्लैकआउट करवाया गया। इस दौरान पुलिस एवं […]
