रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:बार परिसर में रक्तदान शिविर 52 यूनिट रक्त एकत्रित – Blood Donation Camp Held On Bar Premises; 52 Units Of Blood Collected

November 26, 2026


पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन परिसर में मंगलवार को विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय संधीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में अधिवक्ताओं सहित अन्य लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया।

कुल 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय संधीर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताया और विश्वास फाउंडेशन की टीम का धन्यवाद किया। शिविर में अध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिव अमित मोर, उपाध्यक्ष सोनिया सैनी, संयुक्त सचिव दीक्षा शर्मा सहित प्रमोद भारद्वाज, मनोज अरोड़ा, सौरभ शर्मा, विकास आर्य, शिवम गौड़, अमनदीप धामी, संदीप बूरा मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X