रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:विशाखा इंडस्ट्रीज में कर्मचारियों को किया जागरूक – Employees At Visaka Industries Were Sensitized/made Aware

November 26, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

Updated Thu, 26 Nov 2026 12:29 AM IST

Employees at Visaka Industries were sensitized/made aware.

रायबरेली। अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र ने बताया कि जनगणना-2027 के लिए स्वगणना जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया और महत्व के प्रति जागरूक करना है। बुधवार को उद्योग एवं परिवहन दिवस पर विशाखा इंडस्ट्रीज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वगणना की अवधारणा, महत्व और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और आवास का विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। कर्मचारियों को सही और सटीक जानकारी भरने के लिए प्रेरित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है। इसके आंकड़े भविष्य की विकास योजनाएं बनाने में सहायक होते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X