रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धमतरी:पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला, पति ने मीडिया के सामने हत्या की बात कबूली – The Suspicious Death Of A Woman In Bahanapathra Has Turned Out To Be A Murder; Her Husband Admitted To The Kil
धमतरी

धमतरी:पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला, पति ने मीडिया के सामने हत्या की बात कबूली – The Suspicious Death Of A Woman In Bahanapathra Has Turned Out To Be A Murder; Her Husband Admitted To The Kil

November 26, 2026


The suspicious death of a woman in Bahanapathra has turned out to be a murder; her husband admitted to the kil

घटनास्थल की तस्वीर

विस्तार

धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाहनापथरा (कोटाभर्रीडीह) में एक 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पति राजकुमार कमार पर संदेह जताया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मीडिया से बातचीत में पति राजकुमार ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे सरपंच सत्यवान ध्रुव ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। राजकुमार कमार ने सरपंच को बताया कि 25 नवंबर की शाम करीब 7:00 बजे वह मछली पकड़ने गया था। रात 8:00 बजे घर लौटने पर उसने अपनी 34 वर्षीय पत्नी सत्याबाई कमार को घायल अवस्था में देखा। उसके माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें थीं, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। सरपंच और ग्रामीणों ने तुरंत केरेगांव पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने सत्यवान ध्रुव और ग्राम कोटवार हीरासिंह नेताम की मौजूदगी में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

पति ने स्वीकारा अपराध

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनाक्रम और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति राजकुमार कमार की भूमिका संदिग्ध लग रही थी। मीडिया से बातचीत के दौरान राजकुमार कमार ने बताया कि उसका सत्या के साथ प्रेम विवाह हुआ था। 25 नवंबर की शाम दोनों ने शराब पी थी। करीब 7-8 बजे खाना बनाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

हत्या का तरीका

विवाद बढ़ने पर राजकुमार ने पहले पाइप से सत्याबाई को मारा। इसके बाद उसने तीर से उसके गले पर वार कर दिया। इस हमले के कारण सत्याबाई कमार की मौत हो गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X