रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आगरा

Agra News:शमसाबाद में पांच दिसंबर से होगा सहस्त्र चंडी महायज्ञ व संत समागम – ‘sahasra Chandi Mahayajna’ And A Gathering Of Saints To Be Held In Shamsabad Starting December 5th

November 26, 2026


शमसाबाद। जरौली टीला स्थित राजराजेश्वरी कैला देवी गुफा धाम आश्रम में पांच दिसंबर से सहस्त्र चंडी महायज्ञ और संत समागम होगा। स्वामी बाबा कल्याण दास महाराज के आशीर्वाद व संत लोकेशानंद महाराज के संकल्प से होने वाले आयोजन में देशभर के जगद्गुरु, महामंडलेश्वर व पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की संगत शामिल होगी। पांच दिसंबर को कलश यात्रा से इसका शुभारंभ होगा। आयोजन की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने आश्रम परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, विकास खंड, नगर पालिका और विद्युत विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा, सफाई, बिजली व पेयजल की पुख्ता व्यवस्था रखने के निर्देश दिए, ताकि संतों व श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X