रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:दसवीं की परीक्षा चार मार्च और 12वीं की तीन मार्च से होगी शुरू – The Class 10 Examinations Will Begin On March 4, And The Class 12 Examinations Will Start On March 3

November 26, 2026


भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक और 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 26 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल कारवा ने बताया कि परीक्षाओं की विषयवार विस्तृत समय-सारणी (डेटशीट) बाद में जारी की जाएगी। परीक्षार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयों के लिए परीक्षा से जुड़ी आगामी जानकारियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X