Una News:चिंतपूर्णी महोत्सव करवाने का जिम्मा चंडीगढ़ की कंपनी को मिला – A Chandigarh-based Company Has Been Entrusted With The Responsibility Of Organizing The Chintpurni Mahotsav
ऊना। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन को लेकर बना असमंजस अब दूर हो गया है। महोत्सव का जिम्मा टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाली चंडीगढ़ की एक कंपनी को सौंपा गया है। प्रशासन चार से छह दिसंबर तक अंब मैदान में महोत्सव की तैयारियां तेज कर रहा है।
कंपनी महोत्सव के दौरान बाजार के लिए स्टॉल, सांस्कृतिक संध्याओं और स्टार नाइट की व्यवस्थाएं संभालेगी। इस बार महोत्सव के आयोजन में प्रशासन को टेंडर प्रक्रिया में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। शुरुआत में 22 से 24 नवंबर तक महोत्सव की योजना थी।
30 अक्तूबर को टेंडर खोले जाने थे, पर केवल एक ही कंपनी ने भाग लिया। पर्याप्त प्रतिस्पर्धा न होने के कारण प्रशासन ने पहली टेंडर प्रक्रिया रद कर दी थी। दूसरी बार भी चंडीगढ़ की एक ही कंपनी ने रुचि दिखाई।
प्रशासन ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भाग लेने वाली कंपनी को ही टेंडर देने पर सहमति बनी। एसडीएम अंब पारस अग्रवाल के अनुसार, दो बार के टेंडर में एक ही कंपनी ने भाग लिया। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी।
