रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:बांदा के राधेश्याम ने उन्नाव के दिलीप पहलवान को किया चित – Radheshyam Of Banda Defeated Dilip Pehlwan Of Unnao

November 26, 2026


मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर स्थित महाराजा बाबा आश्रम में बृहस्पतिवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें कई जिलों के पहलवानों ने दांव-पेंच के साथ दमखम दिखाया। बांदा के मिरगहनी के राधेश्याम पहलवान ने उन्नाव के दिलीप को चित कर दिया।

आगरा के धर्मवीर और राठ के छोटू, गोरखपुर के मदन और पपरेंदा के छोटू, रविकरण और भालकर, लकी और समर के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। रीशू और कल्लू के बीच भी कांटे की टक्कर हुई। आखिर में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। वहीं भूपवी ने हरियाणा के निर्मल पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। सागर और फतेहपुर के हिमांशु पहलवान के बीच कुश्ती बराबर रही। विशाल ने आगरा के ललित को पटकनी दी। मथुरा के नरेश और फिरोजाबाद के हवलदार पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। ग्राम प्रधान विजय शंकर प्रजापति ने कहा कि विराट दंगल का आयोजन क्षेत्र की पारंपरिक कुश्ती कला और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X