रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:सीतापुर में मंगल गीतों के बीच 166 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ – In Sitapur, 166 Couples Joined Hands Amidst The Singing Of Wedding Songs
बांदा

Banda News:सीतापुर में मंगल गीतों के बीच 166 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ – In Sitapur, 166 Couples Joined Hands Amidst The Singing Of Wedding Songs

November 27, 2026


In Sitapur, 166 couples joined hands amidst the singing of wedding songs.

फोटो 26 सीकेटीपी 11 समारोह में नवदंपतियों को आर्शीवाद देते अति​थि। स्रोत प्रशासन

चित्रकूट। रामायण मेला परिसर सीतापुर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 166 जोड़ों ने एक ही मंच पर सात फेरे लिए। मंत्रोच्चार, बैंड-बाजे और शुभकामनाओं के बीच पूरा परिसर मंगल गीतों से गूंज उठा।

सामूहिक विवाह समारोह में इस बार पहाड़ी ब्लॉक से सबसे अधिक 100 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कर्वी ब्लॉक से 52, रामनगर से दो, नगर पालिका कर्वी से 11 और नगर पंचायत मानिकपुर से एक जोड़े ने सात फेरे लिए।

समारोह में सीडीओ डीपी पाल, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी ने नवदंपतियों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा 21 हजार रुपये की कीमत का घरेलू सामान दिया जाता है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X