रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ब्रेन हेल्थ:नींद की कमी दिमागी सेहत पर कैसे डालती है असर? ये रिपोर्ट बगल देगी आपकी अब तक की सोच – Can Aging Make The Brain More Adaptive New Research Reveals Surprising Findings
फिटनेस

ब्रेन हेल्थ:नींद की कमी दिमागी सेहत पर कैसे डालती है असर? ये रिपोर्ट बगल देगी आपकी अब तक की सोच – Can Aging Make The Brain More Adaptive New Research Reveals Surprising Findings

November 27, 2026


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम लंबे समय से मानते आ रहे हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर और दिमाग कमजोर होने लगता है। उम्र के साथ दिमाग की काम करने की क्षमता भी प्रभावित हो जाती है। लेकिन दिमाग के मामले में ये तस्वीर पूरी तरह ऐसी नहीं है।

नींद का ब्रेन पर क्या असर होता है?

उम्र बढ़ने के बावजूद हमारा दिमाग खुद को परिस्थितियों के हिसाब से ढालने की अद्भुत क्षमता रखता है। हालिया रिसर्च में पता चला है कि नींद कम होने की स्थिति में भी स्वस्थ बुजुर्गों का दिमाग, युवाओं के मुकाबले बेहतर तरीके से काम कर सकता है।

इस रिसर्च में विशेषज्ञों ने ये समझने की कोशिश की कि जीवन के अलग-अलग पड़ावों में दिमाग का नेटवर्क किस तरह बदलता है और खुद को नई परिस्थितियों के मुताबिक ढालता है? दिमाग की इस क्षमता को न्यूरोप्लास्टिसिटी कहते हैं।

आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब है कि हमारा दिमाग जरूरत के हिसाब से अपने तंत्रिका कोशिकाओं के बीच संपर्क को बदल सकता है। वह पुराने कनेक्शन को मजबूत कर सकता है और नए कनेक्शन भी बना सकता है। इसी क्षमता की मदद से हम नई चीजें सीखते हैं, याददाश्त विकसित करते हैं और बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालते हैं।

बचपन, किशोरावस्था और युवावस्था की शुरुआत में दिमाग में यह बदलाव सबसे तेजी से होते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि उम्र बढ़ने के बाद दिमाग की यह क्षमता खत्म हो जाती है। स्वस्थ बुजुर्गों के दिमाग में भी समय-समय पर बड़े बदलाव होते रहते हैं।

उम्र बढ़ने के साथ दिमाग के लिए चुनौतियां

यह सच है कि उम्र बढ़ने के साथ दिमाग को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

मसलन, कॉर्टिकल थिनिंग यानी दिमाग की बाहरी परत का पतला होना, ब्रेन एट्रोफी यानी दिमाग के कुछ हिस्सों का आकार कम होना और व्हाइट मैटर डिमायलिनेशन ( यानी नसों के आसपास मौजूद उस सुरक्षा परत का कमजोर होना, जो दिमाग में संदेशों को तेजी से पहुंचाने में मदद करती है। इसके अलावा याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

इसी वजह से ज्यादातर रिसर्च में उम्र बढ़ने के साथ दिमाग में होने वाले बदलावों को नुकसान के तौर पर देखा जाता है। लेकिन ये इससे अलग तस्वीर दिखाती है। इसमें पता चला कि दिमाग में होने वाले कुछ बदलाव उम्र से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए उसके अपने तरीके हो सकते हैं।

यानी हर बदलाव नुकसानदायक नहीं होता, कुछ बदलाव दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद भी कर सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X