रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:खेलो हिमाचल अभियान में युवाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका – ‘khelo Himachal’ Campaign Will Offer Youth A Chance To Showcase Their Skills

November 27, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

गेहड़वीं (बिलासपुर)। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान 2026-27 के तहत प्रतियोगिताएं करवाएगी। इसमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को पंचायत समिति सभागार में एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से अभियान का प्रचार गांव-गांव तक करने को कहा। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में मददगार हैं। युवक और युवतियां https://khelohimachal.hp.gov.in/ पर निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। एसडीएम ने स्कूल-कॉलेजों और अभिभावकों से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X