रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:इस शहर में एनआईए की छापेमारी, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क के आरोपी शिक्षक की पत्नी-बेटे से पूछताछ – Nia Raid In Madhubani Sparks Panic Bihar News Madhubani News
दरभंगा

बिहार:इस शहर में एनआईए की छापेमारी, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क के आरोपी शिक्षक की पत्नी-बेटे से पूछताछ – Nia Raid In Madhubani Sparks Panic Bihar News Madhubani News

November 27, 2026


NIA raid in Madhubani sparks panic Bihar news madhubani news

आरोपी

विस्तार

मधुबनी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। मध्य प्रदेश NIA यूनिट की सात सदस्यीय टीम पंडौल थाना क्षेत्र के सरसोपाही स्थित गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद इजहार के घर पहुंची। इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।

NIA की टीम ने छापेमारी के दौरान शिक्षक के परिजनों से पूछताछ की। उसकी पत्नी और बेटे को पूछताछ के लिए पंडौल थाना लाया गया है। टीम गिरफ्तार शिक्षक से जुड़े मामले में उसके परिजनों से जानकारी जुटा रही है।

मोहम्मद इजहार को 15 जून 2026 को मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के गोवा पोखर स्थित एक मदरसे से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पाकिस्तानी हैंडलर से वॉट्सऐप चैट के जरिए संपर्क में रहने का मामला सामने आया था। इस मामले में मध्य प्रदेश NIA यूनिट ने कार्रवाई की थी।

छापेमारी के दौरान सदर डीएसपी अमित कुमार के साथ नगर थाना और पंडौल थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही। NIA की टीम मामले से जुड़े तथ्यों और अन्य संभावित कड़ियों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शिक्षक पर युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तैयार करने का आरोप है। इससे पहले मई महीने में भोपाल से जुड़े आतंकी कनेक्शन मामले में पंडौल के नवटोल निवासी मौलाना इजहारुलहक की गिरफ्तारी भी हुई थी।

फिलहाल मामले को लेकर मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दिए जाने की संभावना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही छापेमारी और जांच से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X