Balrampur News:धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रिपोर्ट – Complaint Filed Over Hurting Religious Sentiments
बलरामपुर। हर्रैया क्षेत्र के बरदोलिया स्थित संत कबीर साहेब आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कार्यक्रम 22 से 24 नवंबर तक आयोजित किया गया था।
बहुजन जागरूकता मंच की ओर से आयोजित बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा में वक्ता डॉ. अनुपम प्रकाश बौद्ध पर सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी टिप्पणी से एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायत में कार्यक्रम के आयोजकों पर भी वक्ता को मंच उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए और मामले में कार्रवाई की मांग की। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-संवाद
