Jalandhar News:बीएसएफ ने सरहद से पकड़ी 1187 ग्राम हेरोइन – Bsf Seized 1187 Grams Of Heroin From The Border
फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में खेतों से 1187 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा फेंकी गई थी।
बीएसएफ की बीओपी चौकी पछाड़ियां के जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान मोहम्मद वाला क्षेत्र के पास खेतों में एक संदिग्ध पैकेट मिला। जवानों ने पैकेट की जांच की तो उसमें 1187 ग्राम हेरोइन पाई गई। बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि पाकिस्तान से हेरोइन किसने मंगवाई थी।
