रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लुधियाना

Ludhiana News:ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी – Unknown Person Dies After Being Hit By A Train, Grp Busy Identifying

November 27, 2026


खन्ना। खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ के बीच रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

जीआरपी चौकी खन्ना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर परशोत्तम कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की मौत रेलगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने मृतक की पहचान करवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शव को सिविल अस्पताल खन्ना की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी पहचान के लिए जांच कर रही है। मृतक की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर जांच जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X