रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
BMW M 1000 RR सुपरबाइक भारत में लॉन्च, कीमत ₹59.90 लाख; 300 kmph से ज्यादा है रफ्तार, मिलेंगे ये खास फीचर्स
ऑटो

BMW M 1000 RR सुपरबाइक भारत में लॉन्च, कीमत ₹59.90 लाख; 300 kmph से ज्यादा है रफ्तार, मिलेंगे ये खास फीचर्स

November 27, 2026


Last Updated:

BMW Motorrad ने भारत में अपनी सबसे खास परफॉर्मेंस बाइक्स में से एक BMW M 1000 RR का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 59.90 लाख रुपये से शुरू होती है. खास बात है कि ये सुपरबाइक स्टैंडर्ड में M Competition पैकेज के साथ आती है. इसमें 218 hp की दमदार पावर और 300 kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड मिलती है. जानिए इसके इंजन, नए फीचर्स और बड़े बदलावों की पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

BMW M 1000 RR सुपरबाइक भारत में लॉन्च, कीमत ₹59.90 लाखZoom

New BMW M 1000 RR को नए अवतार में पेश किया गया है.

BMW Motorrad ने इंडियन मार्केट में अपनी हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक BMW M 1000 RR का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है. ये मॉडल CBU यूनिट के रूप में भारत में आया है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.90 लाख रुपये रखी गई है. बाइक की बुकिंग कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क पर शुरू हो चुकी है. नया M 1000 RR स्टैंडर्ड में M Competition पैकेज के साथ आता है, जिसमें Blackstorm मेटैलिक पेंट और M कलर ग्राफिक्स दिए गए हैं.

ये बाइक रेस ट्रैक और हाई-स्पीड राइडिंग के शौकीनों के लिए तैयार की गई है. इसमें पावर, एयरोडायनामिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में कई महत्वपूर्ण अपग्रेड किए गए हैं, जिससे ये पिछले मॉडल से ज्यादा सक्षम और आकर्षक बन गई है. भारत में सुपरबाइक सेगमेंट में ये लॉन्च BMW Motorrad की प्रजेंस को और मजबूत करेगा.

इंजन और परफॉर्मेंस

बाइक में 999 सीसी का इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 218 हॉर्सपावर पावर और 113 न्यूटन-मीटर टॉर्क प्रोड्यूस करता है. पिछले वर्जन के मुकाबले पावर में 6 हॉर्सपावर की बढ़ोतरी हुई है. इसमें रिवाइज्ड सिलेंडर हेड, फुल-शाफ्ट टाइटेनियम इनटेक और एग्जॉस्ट वाल्व के साथ मॉडिफाइड टाइटेनियम एग्जॉस्ट सिस्टम दिए गए हैं, जो बेहतर पावर डिलीवरी में मदद करते हैं. बाइक का अनलेडन वजन 194 किलोग्राम है और इसकी टॉप स्पीड 300 किमी प्रति घंटे से ज्यादा बताई गई है.

चेसिस और एयरोडायनामिक्स

चेसिस और एयरो में भी अपडेट किए गए हैं. इसमें नया फ्रंट फेयरिंग डिजाइन, सीएफके एम विंगलेट्स 3.0, लेफ्ट-साइड इंजन माउंट और एडजस्टेड स्टीयरिंग-हेड फ्लेक्स कैरेक्टरिस्टिक्स शामिल हैं. ये बदलाव बाइक की हैंडलिंग और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी को बेहतर बनाते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सेफ्टी फीचर्स

इलेक्ट्रॉनिक्स में स्टीयरिंग-एंगल सेंसर बेस्ड स्लाइड कंट्रोल डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल के अंदर दिया गया है. इसके अलावा बीएमडब्ल्यू रेस एबीएस प्रो पर ब्रेक स्लाइड असिस्ट और स्लिक सेटिंग भी उपलब्ध हैं. ये फीचर्स ट्रैक पर बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी देते हैं.

M कंपटीशन पैकेज और वारंटी

स्टैंडर्ड एम कंपटीशन पैकेज में एम कार्बन व्हील्स और पार्ट्स, 220 ग्राम हल्का फुटरेस्ट सिस्टम, माइल्ड और एनोडाइज्ड स्विंगआर्म पिवट पॉइंट के साथ जीपीएस लैपट्रिगर एक्टिवेशन कोड शामिल हैं. बाइक पर तीन साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी मिलती है, जिसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X